Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -15-May-2022 - ख्याल


दुनिया का ख्याल रखना सीखो, 
रिश्तो को तुम सहेजना सीखो |
परंपराओं को अपनी निभाओ,
अंधविश्वासों को तोड़ना सीखो |

बुराई से दूर यहां रहना सीखो, 
प्रेम तुम सबसे करना सीखो |
शूल बनकर जो चुभे जग में, 
उनसे दूरी तुम बनाना सीखो |
दुनिया का ख्याल रखना सीखो। 

कुरीतियों से भी लड़ना सीखो ,
समाज का कल्याण करना सीखो |
परोपकार को अपनाओ तुम ,
कदम आगे अपने बढ़ाना सीखो |
दुनिया का ख्याल रखना सीखो।

डर को मन से निकालना सीखो, 
सब छोड़ कर्तव्य निभाना सीखो |
जिम्मेदारियों को निभाओ तुम,
अधिकारों को अपने पाना सीखो |
दुनिया का ख्याल रखना सीखो।

आंखों से आंसू तुम पोछना सीखो, 
दिल से दिल को मिलाना सीखो | 
नफरत ना किसी से यारों करना,
इबादत में वक्त बीताना सीखो |
दुनिया का ख्याल रखना सीखो।।

प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   26
31 Comments

Farida

16-May-2022 08:23 PM

👌👌

Reply

Neha syed

16-May-2022 07:32 PM

Nice

Reply

Shikha Arora

16-May-2022 08:20 PM

Thank you ji 🙏

Reply

Haaya meer

16-May-2022 07:20 PM

Very nice

Reply

Shikha Arora

16-May-2022 08:19 PM

Thank you ji 🙏

Reply